Screenshot

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार को बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया, जब दर्री थाना क्षेत्र के नवागांव कला स्थित सीएसईबी (CSEB) के राखड़ (ऐश) बांध का एक हिस्सा अचानक टूट गया। बांध फूटते ही राख और मलबे का तेज बहाव आसपास फैल गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।  

घटना के समय चार मजदूर मरम्मत कार्य में लगे हुए थे। तेज बहाव की चपेट में एक जेसीबी मशीन बह गई और उसका ऑपरेटर मलबे में दब गया। काफी देर तक चले राहत एवं बचाव कार्य के बाद जेसीबी ऑपरेटर का शव बरामद किया गया। तीन अन्य मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।  

स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद सुरक्षा मानकों और बांध की देखरेख पर सवाल उठाए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बांध की मरम्मत का काम चल रहा था, तभी यह हादसा हुआ। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।  

राखड़ बांध टूटने से आसपास के इलाकों में प्रदूषण और पर्यावरणीय नुकसान की भी आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि पूरे मामले की जांच के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।  

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!