छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता कंपनी के पावर प्लांट में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के बॉयलर यूनिट में हुए जोरदार विस्फोट से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह धमाका बॉयलर ट्यूब में हुआ, जिसके बाद कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और स्थिति भगदड़ जैसी हो गई।
10 की मौत, 30 से अधिक घायल
इस हादसे में अब तक कम से कम 10 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 30 से 40 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया।
कंपनी ने की पुष्टि, जांच के आदेश
कंपनी ने बयान जारी कर घटना की पुष्टि की है। प्रवक्ता के अनुसार, यह हादसा बॉयलर यूनिट में हुआ, जहां सब-कॉन्ट्रैक्टर NGSL के कर्मचारी कार्यरत थे।
कंपनी प्रवक्ता कहा,
“हमारी पहली प्राथमिकता सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। हम मेडिकल टीम और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय में हैं।”
जांच शुरू, कार्रवाई के संकेत
कंपनी और प्रशासन ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या सुरक्षा में चूक को संभावित कारण माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने भी घटना पर दुख जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
राज्य के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।
![]()

