Screenshot

गर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने दीपावली के पावन पर्व पर शहरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने दीपों के इस पर्व पर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

उन्होंने नागरिकों से दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

महापौर ने कहा कि दीपावली भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाने वाला प्रकाश और उल्लास का पर्व है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व हर परिवार के जीवन में नई ऊर्जा, खुशियां और समृद्धि लेकर आए। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!