साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के कर्मी डी. शेखर क्रिस्टोफर का बुधवार सुबह 57 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले एक महीने से अस्वस्थ चल रहे थे और बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर से एसईसीएल परिवार, खेल जगत और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है।

ब्रेन स्ट्रोक के बाद बिगड़ती गई तबीयत
करीब एक महीने पहले डी. शेखर क्रिस्टोफर को ब्रेन स्ट्रोक आया था। इसके बाद से उनकी तबीयत लगातार नाजुक बनी हुई थी। बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार सुबह करीब सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

मिलनसार स्वभाव और खेल प्रतिभा के लिए थे मशहूर

डी. शेखर क्रिस्टोफर अपने मिलनसार स्वभाव और बेहतरीन खेल प्रतिभा के लिए जाने जाते थे। एसईसीएल अकादमी के प्रमुख क्रिकेट खिलाड़ियों में शामिल होने के कारण खेल जगत में उनकी विशेष पहचान थी। उनके निधन से सहकर्मियों, मित्रों और खेल प्रेमियों को गहरा आघात पहुंचा है।

वे अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी सहित परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर एसईसीएल परिवार और स्थानीय नागरिकों ने शोक व्यक्त किया है।

आज शाम होगा अंतिम संस्कार

परिजनों के अनुसार, डी. शेखर क्रिस्टोफर का अंतिम संस्कार बुधवार शाम चार बजे मिशन स्कूल के पास स्थित मसीही कब्रिस्तान में किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में परिजनों, मित्रों, सहकर्मियों और खेल जगत से जुड़े लोगों के शामिल होने की संभावना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!