शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को लगाया चूना
आईएएस अधिकारी सुबोध सिंह की फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 88 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपियों पर फर्जी आईडी के जरिए लोगों का भरोसा जीतकर शेयर बाजार में निवेश के नाम पर रकम ठगने का आरोप है। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर ठगी के पूरे नेटवर्क, रकम के लेन-देन और इस अपराध में अन्य लोगों की संलिप्तता की जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
![]()
