अड़ानी फाउंडेशन द्वारा अड़ानी पावर की सीएसआर पहल के तहत कोरबा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, सौर ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। इन पहलों का लाभ पताढ़ी, सरगबुंदिया, खोड्डल, ढनढनी और उरगा सहित 18 ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को मिल रहा है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 24 गांवों के 48 सरकारी स्कूलों में 4,200 स्कूल किट वितरित किए गए। तीन गांवों के स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए पृथक शौचालय बनाए गए, जबकि 11 गांवों की 18 आंगनवाड़ियों में न्यूट्रिशन किचन, बैठक व्यवस्था और खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई। खोड्डले और रिश्दीहापारा क्षेत्रों में बाउंड्री वॉल निर्माण से स्कूलों और सार्वजनिक परिसरों की सुरक्षा मजबूत हुई है।

ग्रामीण युवाओं के लिए खेल मैदान का समतलीकरण किया गया तथा 15 स्कूलों में खेल सामग्री वितरित की गई। जून माह से कौशल विकास केंद्र में कंप्यूटर प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम भी संचालित किया जाएगा।

स्वास्थ्य सेवाओं के तहत पताढ़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का आधुनिकीकरण किया गया है। मोबाइल हेल्थ यूनिट के माध्यम से 11,557 मरीजों का निःशुल्क इलाज किया गया। 15 गांवों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर 2,741 लोगों को चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई, जबकि विजन कैंपों में 2,080 ग्रामीणों और 1,000 छात्रों की आंखों की जांच की गई। दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र सहित 57 सहायक उपकरण वितरित किए गए।

बुनियादी ढांचे के विकास के तहत सरगबुंदिया में ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया गया है। धंधानी में ‘अदाणी भवन’ नामक सामुदायिक केंद्र का निर्माण जारी है। वहीं 14 गांवों में 64 सोलर स्ट्रीट लाइट और दो हाई-मास्ट सोलर लाइटें स्थापित की गई हैं, जिससे ग्रामीणों को सुरक्षा और सुविधा मिली है।

महिला एवं बाल विकास के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से बच्चों की उपस्थिति और पोषण सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार देखा गया है। फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे ये कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में समग्र और सतत विकास को बढ़ावा दे रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!