अमेठी जिले के शुकुल बाजार क्षेत्र में एक पूर्व ग्राम प्रधान की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम शिवनारायण सिंह बताया जा रहा है, जो भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के भाई थे। घटना के पीछे के आरोपियों में से एक को विधायक सुरेश पासी का करीबी बताया जा रहा है।
इस हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, और परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें से चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई है।
परिजनों का आरोप है कि हत्या के पीछे दबंगों का हाथ है, जिन्होंने पूर्व प्रधान पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला किया, जिसके चलते उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
![]()

