कोरबा । छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से जारी आदेश के तहत विभिन्न जिलों में पदस्थ सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दिया गया है। जिला पुलिस कोरबा के चार सहायक उप निरीक्षकों जिसमें राजेश तिवारी, राकेश गुप्ता, अजय सोनवानी और मालिक राम जांगड़े शामिल है को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई ।
आदेश के फलस्वरूप आज पुलिस अधीक्षक सिद्धार्त तिवारी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यु .बी.एस चौहान व नेहा वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना ने इन चारों सहायक उपनिरीक्षकों के कंधे पर स्टार लगाया और पदोन्नति की शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत हुए उप निरीक्षकों को निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं ।

