अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के 64वें जन्मदिवस के अवसर पर अदाणी कोरबा पावर लिमिटेड (केपीएल) में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बिलासा ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित शिविर में कंपनी के कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 581 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर परिसर में 1000 पौधों का रोपण भी किया गया। कार्यक्रम में 700 से अधिक लोगों ने भागीदारी निभाई।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ केपीएल के चीफ बिजनेस ऑफिसर समीर कुमार मित्रा एवं परियोजना प्रमुख सी. वी. के. प्रसाद ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने केक काटकर गौतम अदाणी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा समूह की निरंतर प्रगति की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समीर कुमार मित्रा ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। उन्होंने समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति से समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।
आयोजकों के अनुसार, अदाणी समूह प्रत्येक वर्ष 24 जून को अपने चेयरमैन के जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित करता है। इसका उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सामुदायिक कल्याण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति समूह की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाना है।
शिविर के सफल संचालन में बिलासा ब्लड बैंक और केपीएल के चिकित्सकों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान डॉ. मिथिलेश प्रसाद, डॉ. सोमेंन सिंह, डॉ. आयुष गुप्ता एवं डॉ. राज नंदिनी साहा ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य संबंधी निगरानी और आवश्यक चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं। आयोजन के संचालन में स्वरज गौतम, सोनल परिजात दुबे और पूजा साहू सहित अन्य टीम सदस्यों का भी विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के आयोजन में अदाणी फाउंडेशन और कंपनी के मानव संसाधन विभाग का विशेष सहयोग रहा। अदाणी फाउंडेशन प्रदेश में विभिन्न सामाजिक एवं विकासात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहा है।
![]()

