अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत को लेकर किए गए कथित “नरकगृह” टिप्पणी पर ईरान के मुंबई स्थित राजनयिक मिशन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया मंच X पर Iran in Mumbai हैंडल से ट्रंप पर व्यंग्यात्मक पोस्ट किया गया।
पोस्ट में लिखा गया:
“शायद किसी को श्री ट्रंप के लिए एकतरफा सांस्कृतिक शुद्धिकरण यात्रा बुक कर देनी चाहिए, इससे उनकी बेतुकी बकवास कुछ कम हो सकती है । कभी भारत आ के देखो, फिर बोलना।”
इसके साथ महाराष्ट्र की सांस्कृतिक और प्राकृतिक सुंदरता दिखाने वाला वीडियो भी साझा किया गया।
यह प्रतिक्रिया उस विवाद के बाद आई जब ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें भारत और चीन जैसे देशों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इस पर भारत सरकार ने भी नाराज़गी जताई और टिप्पणी को “अज्ञानतापूर्ण, अनुचित और बेहद खराब स्वाद वाली” बताया।
ईरान के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर व्यापक समर्थन मिला और कई उपयोगकर्ताओं ने इसे भारत के पक्ष में कड़ा जवाब बताया।
![]()

