भुवनेश्वर। ओडिशा पुलिस ने अंतरराज्यीय डकैती गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से लूट के 3.51 करोड़ रुपये की रकम बरामद की।

झारखंड का है डकैत गिरोह

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वाई बी खुरानिया ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि आठों आरोपी पड़ोसी राज्य झारखंड के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि उनसे पास से नकदी के अलावा अपराध में प्रयुक्त हथियार, गोला-बारूद और वाहन भी बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झारखंड के रांची जिले के ताहिर अंसारी, हुसैन खान, जसीम खान, समीम अंसारी, बासुदेव गोप, पिंटू उर्फ अलीम, अनुज कुमार और समीम अंसारी के रूप में हुई।

शराब के कारखाने में डकैती कर भाग गए थे झारखंड

ओडिशा के कालाहांडी जिले के धर्मगढ़ में एक देशी शराब के कारखाने में 30 जनवरी की रात को हुई डकैती के बाद ये गिरफ्तारियां की गईं।

कारखाने में हथियारों के साथ घुसे आठ बदमाशों ने वहां काम कर रहे लोगों को धमकाया और वहां से भारी मात्रा में नकदी लूट ली। इस संबंध में धर्मगढ़ थाने में एक मामला दर्ज किया गया था। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वैन में सवार होकर झारखंड भाग गए थे।

डीजीपी ने बताया कि लुटेरों को गिरफ्तार करने के लिए कालाहांडी के पुलिस अधीक्षक अभिलाष जी. के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई।

11 जिलों की पुलिस ने की घेरेबंदी

डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान, ओडिशा पुलिस ने 30 जनवरी को राज्य से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और अपराध में इस्तेमाल वाहन की पहचान करके उसे झारखंड में जब्त कर लिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अन्य आरोपी झारखंड की ओर भाग गए हैं। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को शेष आरोपियों को झारखंड में गिरफ्तार कर लिया गया।

डीजीपी ने बताया कि गिरोह को पकड़ने में ओडिशा और झारखंड के 11 जिलों की पुलिस शामिल रहीं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!