रीजन 01 के अंतर्गत एक भव्य एवं गरिमामय रीजन कॉन्फ्रेंस “काव्या” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व रीजन चेयरपर्सन PMJF लायन कैलाश नाथ गुप्ता ने किया। उन्होंने इस कॉन्फ्रेंस का नाम अपनी सुपुत्री काव्या के नाम पर रखकर आयोजन को भावनात्मक और प्रेरणादायक स्वरूप प्रदान किया।

कार्यक्रम में पूर्व डिस्ट्रिक्ट MJF लायन मुरलीधर मखीजा, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर PMJF लायन राजकुमार अग्रवाल, लायन राजेंद्र तिवारी, PMJF लायन शैलेश अग्रवाल तथा वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर PMJF लायन विजय अग्रवाल (डिस्ट्रिक्ट 3233-C) विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही जोन चेयरपर्सन 02 से पुरंजन पटेल की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।

कॉन्फ्रेंस में रीजन के अंतर्गत आने वाले सभी क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। कोरबा क्षेत्र से लायंस क्लब कटघोरा छुरी, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, लायंस क्लब बालको, लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल (मड़वारानी) एवं लायंस क्लब कोरबा पावर सिटी की सक्रिय भागीदारी रही। वहीं रायगढ़ से लायंस क्लब रायगढ़ सिटी, लायंस क्लब रायगढ़ मिडटाउन, लायंस क्लब रायगढ़ दिव्य ऊर्जा, लायंस क्लब रायगढ़ प्राइड एवं लायंस क्लब रायगढ़ कैटलिस्ट के सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब सारागांव का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हुआ। सभी क्लबों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आयोजन को सफल बनाया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के पश्चात वर्षभर किए गए सेवा कार्यों की समीक्षा की गई, जिसमें विभिन्न क्लबों एवं पदाधिकारियों के उत्कृष्ट योगदान की सराहना की गई। इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन कैलाश नाथ गुप्ता द्वारा 150 से अधिक अवार्ड एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बेस्ट क्लब, मोस्ट एक्टिव क्लब, बेस्ट प्रेसिडेंट, ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड, लाइफ टाइम अचीवमेंट सहित विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, स्वास्थ्य सेवाएं एवं भूख राहत जैसे प्रोजेक्ट्स में उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्लबों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

यह आयोजन सेवा कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ लायंस परिवार की एकता, समर्पण और सेवा भावना का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा। अंत में रीजन चेयरपर्सन ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!