Screenshot

पुट्टा महेश कुमार सहित छह लोग पुलिस की छापेमारी के दौरान ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। यह कार्रवाई तेलंगाना पुलिस की ईगल फोर्स ने एक फार्महाउस पर की।

ईगल फोर्स के एसपी आर गिरधार ने बताया कि पुलिस को एक फार्महाउस में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने वहां छापा मारा।

छापे के दौरान पुलिस को एक व्यक्ति के पास पिस्तौल मिली, जबकि दूसरे व्यक्ति के पास खाली कारतूस पाए गए। पुलिस ने मौके से कुल 11 लोगों को हिरासत में ले लिया।

जांच के दौरान सभी का ड्रग टेस्ट कराया गया, जिसमें पहले 5 लोग पॉजिटिव पाए गए। बाद में ब्लड सैंपल टेस्ट में एक और व्यक्ति पॉजिटिव मिला, जिससे कुल संख्या 6 हो गई।

पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए लोगों में

  • एक पूर्व विधायक
  • और एक वर्तमान सांसद –पुट्टा महेश कुमार भी शामिल हैं।

सभी आरोपियों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है और सांसद पुट्टा महेश कुमार को पुलिस ने स्टेशन बेल दे दी है, जबकि बीआरएस से जुड़े एक नेता को अभी भी हिरासत में रखा गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!