अदाणी फाउंडेशन की सामाजिक उत्तरदायित्व पहल
क्षेत्र में आधारभूत संरचना विकास को मिल रही गति, ग्रामों एवं विद्यालयों का हो रहा कायाकल्प
कोरबा। अदाणी फाउंडेशन द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत कोरबा जिले की ग्राम पंचायत उरगा में 500 मीटर लंबा सीमेंट कंक्रीट मार्ग निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। यह निर्माण कार्य कोरबा पावर लिमिटेड की सामाजिक दायित्व निधि से संपादित किया जा रहा है।
उक्त मार्ग के निर्माण से ग्रामवासियों को आवागमन संबंधी कठिनाइयों से मुक्ति मिलने की संभावना है। विशेषतः वर्षा ऋतु में कीचड़ तथा जलभराव की समस्या से राहत प्राप्त होगी, जिससे दैनिक जीवन की गतिविधियाँ सुचारु रूप से संचालित हो सकेंगी।
भूमिपूजन अवसर पर ग्राम पंचायत उरगा की सरपंच श्रीमती ललिता समेलाल, उपसरपंच सनत दिवाकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामचंद्र पाटले एवं चंद्रकांता कृष्णा राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को जनहितकारी बताते हुए संस्था के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में पंच जीवन दास, रामलाल जगत, श्याम कार्तिक, सुभाष डहरिया, दिनेश अग्रवाल, धनेश्वर दास महंत, अनुसूईया कंवर एवं वचन बाई उपस्थित रहे। सामाजिक उत्तरदायित्व प्रकोष्ठ से पवन महतो, प्रीति प्रजापति, स्वप्निल कुमार एवं सुमित साहू उपस्थित थे। ग्राम सचिव भरत श्रीवास, करारोपण अधिकारी चतुरानंद तथा ग्रामवासी चंदन सिंह, हरिनाम सिंह, मेलाराम दिवाकर, विष्णु केवट, अंगत कंवर एवं रमेश कंवर की भी उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
ग्रामीणों ने मार्ग निर्माण कार्यारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पक्का मार्ग निर्मित होने से क्षेत्रीय विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।
उल्लेखनीय है कि गत सप्ताह ग्राम कटबीतला में सामुदायिक मंच निर्माण हेतु भी भूमिपूजन संपन्न हुआ था।
अदाणी पावर द्वारा कोरबा क्षेत्र के पताड़ी, सरगबुंदिया, ढनढनी, पहंदा, कटबीतला, खोद्दल सहित आसपास के 14 ग्रामों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचना विकास से संबंधित विविध कार्य संचालित किए जा रहे हैं। ‘समुदाय प्रथम’ विषय के अंतर्गत संस्था अपने संचालन क्षेत्रों में सामुदायिक विकास एवं अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण के कार्य निरंतर कर रही है तथा भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रयास जारी रखने हेतु प्रतिबद्ध है।
![]()

