कोरबा की बेटी एंजेल सिंह बनीं सिविल जज

कोरबा जिले की बेटी एंजेल सिंह का चयन सिविल जज (व्यवहार न्यायाधीश, कनिष्ठ श्रेणी) के पद पर हुआ है। न्यायिक सेवा के क्षेत्र में यह उपलब्धि हासिल करने पर शहर में हर्ष का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

एंजेल सिंह वरिष्ठ पत्रकार रवि पी. सिंह तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, बालको की सेवानिवृत्त प्राचार्या श्रीमती रत्नप्रभा सिंह (निवासी– दुरपा रोड, कोरबा) की पुत्री हैं। परिवार और शुभचिंतकों ने इसे कोरबा जिले के लिए गौरव का क्षण बताया है।

इस बीच, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने शनिवार को व्यवहार न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा 2024 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। कुल 57 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया में आयोग ने 183 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया था। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के समग्र योग के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की गई।

अंतिम परिणाम में महिलाओं ने शीर्ष स्थानों पर बाजी मारी है।

  • अंजुम आरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • शिवांगी तिवारी दूसरे स्थान पर रहीं।
  • आयुष चौरसिया ने तीसरा स्थान हासिल किया।

आयोग ने मुख्य सूची के साथ अनुपूरक सूची भी जारी की है, ताकि भविष्य में रिक्तियों की स्थिति में उसका उपयोग किया जा सके। यह भर्ती प्रक्रिया शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग के अंतर्गत आयोजित की गई थी।

बहु-स्तरीय रही चयन प्रक्रिया

  • मुख्य परीक्षा: 21 दिसंबर 2025
  • परिणाम घोषित: 22 जनवरी 2026
  • साक्षात्कार: 10 से 20 फरवरी 2026 (183 अभ्यर्थी)

आयोग के अनुसार, साक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान कोई भी अभ्यर्थी अनुपस्थित या अयोग्य नहीं पाया गया।

इन अभ्यर्थियों ने भी पाई सफलता

अंजुम आरा, शिवांगी तिवारी, आयुष चौरसिया, अगन कुमार डहाके, एकांश अग्रवाल, शुभम नामदेव, आर्यमान सिंह रघुवंशी, कार्तिकी अवंतिका, अपेक्षा सिंघई, शक्ति चतुर्वेदी, सिमरप्रीत सलूजा, दीपांशी जैन, कुसुमांजलि सिन्हा, अंकित नंदे, हिमालय रवि, रौशन कुमार पाठक, तृप्ति अग्रवाल, प्रतीक कांत, अभिनव अग्रवाल, हृशिता अग्रवाल, दुर्गेश नंदिनी मरावी, शुभम राठौर, सृष्टि सोनकला, नागेंद्र सिंह, लीजा पाल, प्रज्ञा वैष्णव, श्रेया औरमलिया, दीपक कुमार चंद्राकर, यशवंत देवांगन, ऋचा रेनी तिग्गा, समृद्धि जोशी, सौरभ कुमार तरार, राशि कांकरवाल, ज्योति शर्मा, अंजू पठारे, सीमा तांडे, राहुल कुमार निराला, दीक्षा किंडो, प्रिया सोमावार, कोमल कृति उरांव, आकांशा खेस्स पन्ना, मेघा पलेशवर, शिवानी डहरिया, तेशांक ध्रुव, प्रथमेंद्र हिडको, दीपल अजगले, हेमंत प्रसाद, रितु नेताम, यश मौर्य, अपूर्वा मरकाम, करन शाह खुशरो, स्वाति पैंकरा, एडविना एक्का, एंजेल सिंह और चंद्र भूषण पासवान सहित अन्य अभ्यर्थी शामिल हैं।

कोरबा में एंजेल सिंह की सफलता को लेकर सामाजिक एवं शैक्षणिक संगठनों ने इसे युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!