वैश्विक व्यावसायिक नेटवर्किंग संस्था BNI के स्थानीय चैप्टर BNI Billionaires द्वारा प्रथम स्थापना वर्ष के अवसर पर कॉर्पोरेट बिज़नेस कॉन्क्लेव ‘प्रगति 2026’ का आयोजन 22 फरवरी 2026 को किया जाएगा। कार्यक्रम Jashn Resort में दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक होगा।
आयोजकों के अनुसार कॉन्क्लेव में संरचित बिज़नेस सेशन, हाई-इम्पैक्ट नेटवर्किंग, अवॉर्ड सेरेमनी, कीनोट संबोधन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और रॉक बैंड के साथ गाला डिनर शामिल रहेंगे। उद्देश्य स्थानीय व्यापारों को नई गति देना और क्षेत्र में मजबूत बिज़नेस इकोसिस्टम तैयार करना है।
चैप्टर के पदाधिकारियों—प्रेसिडेंट प्रतीक जैन, वाइस प्रेसिडेंट अंशु अग्रवाल, सेक्रेटरी डॉ. दिनेश सोनी और प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर विक्रम अग्रवाल—ने बताया कि कार्यक्रम उद्यमियों, उद्योगपतियों और प्रोफेशनल्स को सहयोग, रेफरल और विस्तार के अवसर उपलब्ध कराएगा।
आयोजकों ने जिले के व्यवसायिक समुदाय से बड़ी संख्या में सहभागिता की अपील की है। कार्यक्रम का थीम संदेश है—“Business ko dena ho gati, toh aao in Pragati.”
स्थापना के बाद बीएनआई कोरबा चैप्टर ने 50 करोड़ का व्यवसाय सृजित किया: प्रतीक जैन
वैश्विक व्यावसायिक नेटवर्किंग संस्था BNI के स्थानीय चैप्टर BNI Billionaires ने स्थापना के बाद से अब तक 50 करोड़ रुपये का व्यवसाय सृजित किया है। यह जानकारी चैप्टर के प्रेसिडेंट प्रतीक जैन ने दी।
उन्होंने बताया कि बीएनआई का मुख्य उद्देश्य संरचित नेटवर्किंग के माध्यम से सदस्यों के बीच रेफरल आधारित व्यवसाय को बढ़ावा देना है। नियमित साप्ताहिक बैठकों, प्रशिक्षण सत्रों और आपसी सहयोग की संस्कृति के कारण स्थानीय उद्यमियों को नए व्यावसायिक अवसर मिले हैं।
प्रतीक जैन के अनुसार, चैप्टर से जुड़े सदस्य विभिन्न क्षेत्रों—निर्माण, वित्त, स्वास्थ्य, शिक्षा, सेवा एवं ट्रेड—से आते हैं, जिससे आपसी रेफरल का दायरा व्यापक हुआ है। उन्होंने कहा कि “बीएनआई का मॉडल ‘गिवर्स गेन’ के सिद्धांत पर आधारित है, जिसके माध्यम से सदस्य एक-दूसरे के व्यवसाय को आगे बढ़ाते हैं।”
चैप्टर पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह आंकड़ा और तेजी से बढ़ेगा तथा कोरबा के व्यावसायिक परिदृश्य को नई दिशा मिलेगी।
![]()

