कोरबा | स्वास्थ्य सुविधा में बड़ा कदम

बालको मेडिकल सेंटर द्वारा बालको अस्पताल परिसर में नई फार्मेसी (औषधि भंडार) की शुरुआत की गई है। फार्मेसी का उद्घाटन कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार तथा मेडिकल सेंटर की चिकित्सा निदेशक डॉ. भावना सिरोही ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेक सिंहा सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

नई फार्मेसी की स्थापना का उद्देश्य कोरबा और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को एक ही स्थान पर आवश्यक दवाइयाँ सुलभ कराना है। अब मरीजों और उनके परिजनों को दवाओं के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में भटकना नहीं पड़ेगा। अस्पताल परिसर में ही सामान्य से लेकर विशेष उपचार में उपयोग होने वाली दवाएँ उपलब्ध रहेंगी।

प्रबंधन के अनुसार, फार्मेसी में दवाइयाँ किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी और कई आवश्यक दवाओं पर विशेष रियायत भी दी जाएगी। इससे इलाज का कुल खर्च कम होगा और मरीजों को समय पर दवा मिल सकेगी।

इस मौके पर सीईओ राजेश कुमार ने कहा कि यह पहल क्षेत्र के लोगों को बेहतर, सुलभ और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि कंपनी सामुदायिक स्वास्थ्य विकास के लिए लगातार प्रयासरत है और भविष्य में भी ऐसी जनहितकारी पहलों को आगे बढ़ाया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!