शहर के वरिष्ठ पत्रकार एवं कोरबा प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य श्री श्रवण साहू (64) का निधन हो गया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकार साथियों, सामाजिक संगठनों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्हें एक निष्पक्ष, निर्भीक और सजग पत्रकार के रूप में याद किया जा रहा है, जिन्होंने लंबे समय तक क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

स्व. साहू का अंतिम संस्कार शुक्रवार प्रातः शहर के पोड़ीबहार मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा सुबह 10 बजे उनके पथर्रीपारा, कोरबा स्थित निवास (गणेश चौक के पास) से निकलेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!