Screenshot

कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के नवीनतम आदेश के अनुसार साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के CMD का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह पद WCL के CMD जय प्रकाश दिवेदी के सेवानिवृत्त होने के कारण रिक्त हुआ था।

आदेश के अनुसार श्री दुहन 01 फरवरी 2026 से WCL के CMD का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। यह प्रभार प्रारंभिक रूप से तीन माह की अवधि अथवा आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।

अनुभव और उपलब्धियों का सफर

श्री हरीश दुहन ने 27 मार्च 2025 को SECL के CMD का पदभार ग्रहण किया था। उनके नेतृत्व में SECL ने उत्पादन, परिचालन दक्षता, सुरक्षा मानकों तथा परियोजना प्रबंधन के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। कंपनी ने कोयला उत्पादन और आपूर्ति के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

उद्योग जगत में श्री दुहन को एक अनुभवी, परिणामोन्मुख और दूरदर्शी अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उनके अतिरिक्त प्रभार से WCL के संचालन को भी नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!