जिला कोरबा महानगर साहू संघ का शपथ ग्रहण समारोह शहर के कावेरी रेस्टोरेंट (डी.डी.एम. स्कूल रोड) के सभागार में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जनों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

समारोह में मुख्य रूप से डॉ. राजेन्द्र साहू (अस्थि रोग विशेषज्ञ), इंजीनियर अरविंद साहू, आर्किटेक्ट दिनेश साहू, श्रीमती योगेश्वरी साहू (पूर्व जिला उपाध्यक्ष), महारथी साहू (पूर्व तहसील अध्यक्ष, पोड़ी उपरोड़ा), धर्मेन्द्र साहू (अध्यक्ष), संतोष साहू (सचिव, तहसील हरदीबाजार), नगर निगम पार्षद सुषमा साहू सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन एवं राजगीत से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। शपथ की कार्यवाही डॉ. राजेन्द्र साहू ने कराई।

इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष श्री मनकराम साहू, कार्यवाहक अध्यक्ष श्री बालाराम साहू, उपाध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद साहू, श्री दिनेश कुमार साहू, श्री रितेश कुमार साहू, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी साहू, संगठन सचिव श्री मदन गोपाल साहू, महिला संगठन सचिव श्रीमती सुमित्रा साहू, महासचिव श्री नरेन्द्र कुमार साहू, संयुक्त महासचिव श्री प्रेमलाल साहू, महामंत्री श्री संतुप्रसाद साहू, संयुक्त महामंत्री श्री अमोली साहू, सचिव श्री पुनीराम साहू, सहसचिव श्री दीपक कुमार साहू, कोषाध्यक्ष श्री मुन्ना साहू, सह-कोषाध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार साहू, मीडिया प्रभारी/सलाहकार श्री रविन्द्र साहू सहित अन्य सदस्यों ने समाज सेवा की शपथ ली।

अतिथियों का स्वागत श्री चितरंजन साहू, श्री रामलाल साहू, श्रीमती कमला साहू, सविता साहू, अंजू साहू, नंदिनी साहू एवं रजनी साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री दिनेश साहू, इंजीनियर अरविंद साहू एवं डॉ. राजेन्द्र साहू ने समाज को संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। प्रतिमाह नियमित बैठक आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया।

अध्यक्ष श्री मनकराम साहू ने अपने उद्बोधन में समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं एवं युवाओं को साथ लेकर विकासात्मक कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। मंच संचालन रविन्द्र साहू (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ) ने किया, जिन्होंने मधुर गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को संगीतमय बना दिया।

समारोह में नगर निगम के वर्तमान पार्षदों और उपस्थित पत्रकारों का भी सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!