दैनिक भास्कर के पत्रकार शुभम श्रीवास्तव, जो इन दिनों लखनऊ में पदस्थ हैं, पर अवैध शराब तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्यों ने हमला कर दिया। घटना बलिया जिले की है, जो बिहार सीमा से सटा हुआ क्षेत्र है।
सूत्रों के अनुसार शुभम बलिया में शराब तस्करी पर स्टोरी तैयार करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गिरोह की गतिविधियों से जुड़ा वीडियो सबूत भी एकत्र किया था। तभी गिरोह के सदस्यों ने उन पर हमला किया और उनके मोबाइल से वीडियो डिलीट करने के लिए मजबूर किया।
हमले में शुभम को कई चोटें आई हैं, फिलहाल वे सुरक्षित हैं और लखनऊ लौट रहे हैं। उन्होंने इस घटना की आधिकारिक शिकायत बलिया पुलिस में दर्ज करा दी है।
पुलिस ने बताया —
“इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।”
पत्रकार संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
![]()

