नगर निगम के पूर्व उपायुक्त आर. पी. तिवारी का आज दोपहर लगभग 12:30 बजे बालको चिकित्सालय में 77 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे नगर निगम परिवार और शहर में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।

स्वर्गीय श्री तिवारी ने लंबे समय तक कोरबा नगर निगम में अपनी सेवाएं दीं। वे विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) कोरबा के समय से ही कोरबा में पदस्थ रहे थे और नगर विकास एवं प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

स्व. श्री तिवारी अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने उन्हें एक कर्मठ, अनुशासित और जनता से जुड़ाव रखने वाले अधिकारी के रूप में याद किया।

उनकी अंतिम यात्रा 5 नवंबर, बुधवार को सुबह 10 बजे निहारिका चौक स्थित उनके निवास से निकलेगी, जो पोड़ीबहार मुक्तिधाम तक जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!