कोरबा प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य, लेखक, पत्रकार और साहित्यकार श्री सुरेश रोहरा का बुधवार रात हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
श्री रोहरा लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे और उन्होंने अपनी लेखनी से समाज में जागरूकता फैलाने का उल्लेखनीय कार्य किया। वे साहित्यिक लेखन में भी उतने ही समर्पित रहे, और अपनी गंभीर लेखन शैली के लिए जाने जाते थे।
उनका अंतिम संस्कार आज शाम स्थानीय मुक्तिधाम में संपन्न किया जाएगा।
कोरबा प्रेस क्लब सहित कई सामाजिक व साहित्यिक संस्थाओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।