सुमित सिंह                                अश्विनी सिंह

शुक्रवार को जांजगीर जिले के देवरी पिकनिक स्पॉट के पास हसदेव नदी में नहाने के दौरान SECL दीपका निवासी दो छात्र तेज बहाव में बह गए। इनमें से एक छात्र का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुमित सिंह (19 वर्ष) वल्द जयचंद सिंह और अश्विनी सिंह (24 वर्ष) वल्द लवकुश सिंह और कालोनी के लोग पिकनिक मनाने देवरी गए थे। नहाने के दौरान वे नदी के तेज बहाव में फंस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अश्विनी सिंह का शव बरामद किया गया, लेकिन सुमित सिंह जो डीएवी कुसमुंडा का 12 वी छात्र था अभी भी लापता हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बिलासपुर से SDRF टीम को बुलाया गया। हालांकि, रात हो जाने की वजह से खोजबीन रोकनी पड़ी। पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह से सुमित की तलाश फिर से शुरू की जाएगी।

इस घटना से इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से हसदेव नदी में सावधानी बरतने की अपील की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!