कोरबा: एसईसीएल की कुसमुंडा कोल परियोजना में शुक्रवार को एक दुखद हादसे में ठेकाकर्मी सर्वेश कुमार की मौत हो गई। यह हादसा खदान के नीलकंठ कंपनी के फेस में हुआ, जहां सर्वेश कुमार एक भारी वाहन की चपेट में आ गए।

घटना शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे की है, जब 42 वर्षीय सर्वेश कुमार खदान में काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि ग्रेडर मशीन के चलते उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक सर्वेश कुमार सुल्तानगंज, बिहार के निवासी थे।

हादसे की खबर मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इस घटना के बाद से परियोजना के कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है। वे ठेकाकर्मियों की सुरक्षा को लेकर प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं।

स्थानीय कर्मचारी नेताओं ने इस घटना पर कड़ी नाराज़गी जाहिर की है और सुरक्षा मानकों में सुधार की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इस दुखद घटना ने एक बार फिर खदानों में काम के दौरान सुरक्षा प्रबंधों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!