कलेक्टर न्यायालय में वाचक के सहायक के रूप में पदस्थ उदय कुमार आदित्य के निधन की खबर से समूचे न्यायालय और उनके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है। पंडित रविशंकर शुक्ला निवासी और सहायक ग्रेड 02 के पद पर कार्यरत स्वर्गीय उदय कुमार आदित्य का पिछले 15 दिनों से स्वास्थ्य खराब था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
उनकी मृत्यु से कलेक्टर न्यायालय और उनके सभी शुभचिंतक गहरे शोक में हैं। स्वर्गीय उदय कुमार आदित्य के अंतिम संस्कार का आयोजन पोडी बाहर मुक्तिधाम में कल सुबह 11:00 बजे किया जाएगा। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदनाएं।