नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। इन चुनावों के साथ ही देश के 13 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी होंगे। मतदान 13 नवंबर को होगा, और परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
चुनावी प्रक्रिया का शेड्यूल
चुनाव आयोग के अनुसार, महाराष्ट्र और झारखंड में नामांकन की प्रक्रिया 18 अक्टूबर को गजट नोटिफिकेशन जारी होने के साथ शुरू होगी। उम्मीदवार 25 अक्टूबर तक नामांकन कर सकेंगे, और 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद, 13 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना की जाएगी।
उपचुनाव की प्रमुख सीटें
उपचुनाव में 13 राज्यों की 48 विधानसभा सीटें शामिल हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, पंजाब, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, सिक्किम, गुजरात, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ की सीटें शामिल हैं। वायनाड लोकसभा सीट और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। इनमें छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण सीट भी शामिल है, जहाँ 18 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। मतदान 13 नवंबर को होगा और 23 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
इन चुनावों में विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा, जो राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण बदलावों का संकेत दे सकता है। खासकर महाराष्ट्र और झारखंड में सत्ता परिवर्तन या सरकार की स्थिरता को लेकर लोगों की नजरें इन चुनावों पर टिकी हैं।