सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, रायपुर ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर एक बाइक रैली का आयोजन किया। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता अभियान को “राष्ट्र की समृद्धि के लिए ईमानदारी की संस्कृति” थीम के साथ मनाया जा रहा है। केंद्र सरकार और बैंक के मुख्यालय के निर्देशानुसार, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा पूरे देश में सतर्कता जागरूकता माह मनाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
रायपुर ज़ोनल ऑफिस द्वारा आयोजित इस बाइक रैली में ज़ोनल, क्षेत्रीय और स्थानीय शाखाओं के स्टाफ ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। ज़ोनल प्रमुख श्री बी. आर. रामकृष्ण नायक, उप ज़ोनल प्रमुख श्री राजेश कुमार सिंह और मुख्य आंतरिक ऑडिटर श्री विजय सिंह मीना समेत कई अधिकारी और कर्मचारी इस रैली में शामिल हुए।
रैली के दौरान भ्रष्टाचार से संबंधित विभिन्न सतर्कता उपायों और ‘क्या करें’ और ‘क्या न करें’ जैसे संदेशों से जुड़े प्लेकार्ड भी प्रदर्शित किए गए। ज़ोनल प्रबंधक ने सभी स्टाफ को संबोधित किया और उनसे उनकी मेहनत और निष्ठा को बनाए रखने की अपील की। अंत में सभी स्टाफ को एक शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम का समन्वय सतर्कता अधिकारी श्री धीरेंद्र अग्रवाल द्वारा किया गया।